सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana)


 अगर आपने अपनी बेटी के लिए अभी तक कोई इन्वेस्टमेंट प्लान (Investment Plan) नहीं लिया है तो जल्द ही अपनी पॉकेट के अनुसार कोई प्लान चुनकर उसमें निवेश शुरू कर दें. निश्चित ही आपका यह उपहार आपकी बेटी के लिए अनमोल उपहार साबित होगा,

सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana)
सुकन्‍या समृद्धि योजना एक छोटी बचत योजना है. केंद्र सरकार ने इसकी शुरुआत ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत की थी. इस योजना में माता-पिता या कानूनी अभिभावक कन्या के नाम से बैंक या डाकखाने में खाता खोल सकते हैं. खाता खुलवाने के लिए बच्ची की आयु सीमा 10 वर्ष से कम होनी चाहिए. केवल दो लड़कियों के नाम से हीं अलग-अलग खाते खोले जा सकते हैं.

सुकन्या समृद्धि योजना में खाते की मैच्योरिटी सीमा 15 वर्ष तय की हुई है. आप इस खाते में कम से कम 250 रुपये से लेकर अधिकतम 1,50,000 रुपये तक हर साल जमा कर सकते हैं.

खाता खुलने की तारीख से बेटी की उम्र 21 वर्ष पूरे होने पर खाता बंद कर सकते हैं. किसी भी आपात स्थिति में या रुपये की ज्यादा जरूरत होने पर नियम के अनुसार आप जमा राशि में से 50 प्रतिशत तक पैसा निकाल सकते हैं. सुकन्या समृद्धि योजना में ब्याज की वर्तमान दर 7.6 प्रतिशत है.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Facebook में Poke का मतलब क्या होता है Poke Meaning in Hindi

श्री महालक्ष्मी दीपोत्सव निमित्त मुहूर्त वेला विक्रम संवत् २०७८ इस्वी सन 2021 बही खाते लाने के शुभ मुहूर्त और महालक्ष्मी पूजन मुहूर्त और विधि