संदेश

Health(स्वास्थ्य) लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कैसे आएगी Immunity.?

कैसे आएगी Immunity.? बड़े शहर में रहने वाले 2 से 3 दिन पुरानी ब्रेड पर 3 से 6 महीने पुराना जैम लगाकर  और दो से तीन दिन पुराना थैली वाला दूध पीकर अगर आप immunity की इच्छा रखते हैं तो सोचिए यह कैसे संभव है? कई महीने पुराना केमिकल युक्त mineral water जिसमें कोई मिनरल नहीं है, को पीकर अगर आप immunity की इच्छा रखते हैं तो सोचिए यह कैसे संभव है?   फ्लैट में न ताज़ी हवा नसीब होती है और ना ही धूप।  बिना सूरज की रोशनी के और बिना ताजी हवा के रहने से अगर आप सोचते हैं  कि बीमारी आपका पीछा छोड़ देगी तो यह नादानी है। बाज़ार में 85% पानी मिला पैकेटबन्द फ्रूट जूस जिसमें तरह- तरह के केमिकल और प्रिजर्वेटिव मिले होते हैं, इन्हें पीकर अगर आप immunity की इच्छा रखते हैं तो आप ही सोचिए यह कैसे संभव है? ऐसी अनेक चीजें हैं जो आपके आस-पास हैं। उनको देखिए। समझिए और अपने बच्चों को चीज़/ बटर /पिजा/ पास्ता / बेकरी / मेयोनीज/ पैकेट में बंद नाइट्रोजन युक्त प्रिजर्वेटिव मिला पाॅम ऑयल और कई तरह के कोड वर्ड में लिखे इंग्रेडिएंट को पढ़े बगैर खिलाकर या खाकर खुद को शाकाहारी समझते हो तो यह आपकी गलती है। योग-...

तेज दिमाग और मजबूत याददाश्त के लिए ये 10 आदतें होनी चाहिए

 तेज दिमाग और मजबूत याददाश्त के लिए ये 10 आदतें होनी चाहिए  हम आपको रोजमर्रा के जीवन की कुछ आदतों के बारे में बता रहे हैं, जो आपकी याददाश्त को सीधेतौर पर प्रभावित करती हैं तेज दिमाग और दमदार याददाश्त किस व्यक्ति को पसंद नहीं लेकिन इसके लिए आपको ऐसे काम करने की जरूरत होती है, जिससे आपका दिमाग तरोंताजा और फ्रेश रहे। अगर आपको तेज याददाश्त चाहिए तो आपको अपनी कुछ आदतों पर ध्यान देने की जरूरत होती है क्योंकि आपकी कुछ आदतें ही आपके दिमाग पर सीधा असर डालती हैं। जी हां, आपकी हर दिन में होने वाली ये आदतें ही आपकी याददाश्त और दिमाग को प्रभावित करती हैं। इस लेख में हम आपको रोजमर्रा के जीवन की कुछ आदतों के बारे में बता रहे हैं, जो आपकी याददाश्त को सीधेतौर पर प्रभावित करती हैं। तेज दिमाग और याददाश्त के लिए जरूरी आदतें 1-सबसे पहला काम आपको ये करना है कि सुबह-शाम और रात में पी जाने वाली चाय-कॉफी को छोड़ना होगा। आप जितनी मात्रा में चाय और कॉफी पिएंगे उतना ही आपका दिमाग प्रभावित होगा। आप इसके बजाए ग्रीन टी पी सकते हैं, जो आपकी याददाश्त को बेहतर बनाने में मदद करेगी। 2-आपको  तेज दिमाग और याद...