संदेश

हरी मिर्च कि स्पाइसी चटनी बनाने कि आसान विधि.

चित्र
  हरी मिर्च कि स्पाइसी चटनी बनाने कि आसान विधि.  अगर आपका कुछ चटपटा खाने का मन कर रहा है, तो आप हरी मिर्च की चटनी की यह रेसिपी ट्राई कर सकते हैं।    हरी मिर्च एक ऐसी सब्जी है जिसका इस्तेमाल हर सब्जी में तड़का लगाने के लिए किया जाता है। खाने को जायकेदार और लजीज बनाने के लिए हरी मिर्च का इस्तेमाल कई तरीके से किया जाता है। लेकिन आज हम आपके लिए हरी मिर्च और लहसुन से बनी चटनी की आसान विधि लेकर आए हैं। जिसे आप पराठे, रोटी, बाजरे की रोटी और सब्जी के साथ सर्व कर सकते हैं। हरी मिर्च की चटनी से आप अपने बोरिंग खाने को भी मसालेदार बना सकते हैं। जब भी आपका कुछ मसालेदार या चटपटा खाने का मन हो, तो आप यह रेसिपी ट्राई करें। इसे हरी मिर्च और लहसुन के मिश्रण से बनाया जाता है। यकीनन यह रेसिपी आपको बेहद पसंद आएगी, तो देर किस बात की आइए जानते हरी मिर्च चटनी की आसान रेसिपी के बारे में... सामग्री 15-20- हरी मिर्च (बारीक कटी हुई) 10-12- लहसुन की कली (बारीक कटी हुई) चुटकी भर- जीरा 2 छोटा- चम्मच तेल चुटकी भर- राइ आधा छोटा चम्मच - हींग स्वादानुसार- नमक बनाने की विधि हरी मिर्च कि मसालेदार चटनी ब...

श्री महालक्ष्मी दीपोत्सव निमित्त मुहूर्त वेला विक्रम संवत् २०७८ इस्वी सन 2021 बही खाते लाने के शुभ मुहूर्त और महालक्ष्मी पूजन मुहूर्त और विधि

चित्र
  बही खाते लाने के शुभ मुहूर्त 1.शुभ विक्रम संवत् २०७८ आश्विन शुक्ला २ शुक्रवार दि 8-10-2021 कोप्रातः 7.30 से 10.30 बजे तक तथा सायं 4.30 से 6.00 तक श्रेष्ठ है।  2.आश्विन शुक्ला १० (विजयदशमी) शुक्रवार दि. 15-10-2021 को प्रातः 7.30 से 10.30 बजे तक तथा दिन में 12.05 से 1.30 तक समय शुभ है। 3.आश्विन शुक्ला १५ बुधवार दि. 20-10-2021 को प्रातः 7.00 से 9.00 तथा प्रातः 10.30 से 12.00 बजे तक तथा सायं 4.30 से 6.00 तक समय उत्तम है।   4. कार्तिक कृष्णा ५ सोमवार दि. 25-10-2021 को प्रातः 9:00 से 10.30 बजे तक तथा सायं 3.00 से 6.00 तक समय शुभ है। 5. कार्तिक कृष्णा 7 गुरुवार दि. 28-10-2021 प्रातः 6.00 से 7.30 बजे तक तथा दिन में 11.00 से 1.30 तक तथा सायं 4.30 से 7.30 तक समय सर्वश्रेष् है। 6. कार्तिक कृष्णा ७ गुरुवार दि. 28-10-2021 "पुष्य नक्षत्र" प्रातः 9.41 से प्रारम्भ होकर शुक्रवार दि. 29-10-2021 को सुबह 11.37 तक विद्यमानरहेगा। यह पूरा समय सर्व श्रेष्ठ है।  7. कार्तिक कृष्णा १२ मंगलवार (धनत्रयोदशी) दि. 2-11-2021 दिन 10.30 से 1.30 बजे तक समय शुभ है। * धन त्रयोदशी कार्तिक कृष्णा १२...

कैसे आएगी Immunity.?

कैसे आएगी Immunity.? बड़े शहर में रहने वाले 2 से 3 दिन पुरानी ब्रेड पर 3 से 6 महीने पुराना जैम लगाकर  और दो से तीन दिन पुराना थैली वाला दूध पीकर अगर आप immunity की इच्छा रखते हैं तो सोचिए यह कैसे संभव है? कई महीने पुराना केमिकल युक्त mineral water जिसमें कोई मिनरल नहीं है, को पीकर अगर आप immunity की इच्छा रखते हैं तो सोचिए यह कैसे संभव है?   फ्लैट में न ताज़ी हवा नसीब होती है और ना ही धूप।  बिना सूरज की रोशनी के और बिना ताजी हवा के रहने से अगर आप सोचते हैं  कि बीमारी आपका पीछा छोड़ देगी तो यह नादानी है। बाज़ार में 85% पानी मिला पैकेटबन्द फ्रूट जूस जिसमें तरह- तरह के केमिकल और प्रिजर्वेटिव मिले होते हैं, इन्हें पीकर अगर आप immunity की इच्छा रखते हैं तो आप ही सोचिए यह कैसे संभव है? ऐसी अनेक चीजें हैं जो आपके आस-पास हैं। उनको देखिए। समझिए और अपने बच्चों को चीज़/ बटर /पिजा/ पास्ता / बेकरी / मेयोनीज/ पैकेट में बंद नाइट्रोजन युक्त प्रिजर्वेटिव मिला पाॅम ऑयल और कई तरह के कोड वर्ड में लिखे इंग्रेडिएंट को पढ़े बगैर खिलाकर या खाकर खुद को शाकाहारी समझते हो तो यह आपकी गलती है। योग-...

दिव्य प्रेम (divine love)

 मैंने सुना है, एक आदमी की शादी हुई। वह जिंदगी में रोज ही शराब पीता रहा था। शादी के बाद भी दो वर्ष तक शराब पीता रहा। रोज ही पीता था, पत्नी को खयाल ही न आया। जब कभी-कभी कोई शराब पीता है तो पता चलता है। रोज ही पीता था। पत्नी ने पहले दिन से ही उसके मुंह में वही बास देखी थी, वह समझी इसी की बास होगी। रोज वही चलता था। एक दिन उसने शराब न पी और वह घर आया। तो पत्नी को बड़ा गड़बड़ मालूम पड़ा। रोज के हिसाब से गड़बड़ था। उसने कहा, क्या बात है, क्या आज शराब पीकर आ गये हो? हाथ-पैर लड़खड़ाते हैं। उस आदमी ने कहा देवी, मैं रोज पीकर आता रहा हूं। आज ही नहीं पी, यह गलती हो गयी। मुझे खुद ही अपने हाथ-पैर गड़बड़ मालूम पड़ रहे हैं। वह रोज पीकर आता था तो एक व्यवस्था थी, एक ढंग था, एक आदत थी, एक जिंदगी का अपना रूप था। एक दिन छोड़ दी है तो गड़बड़ हो गयी है। हम सारे लोग भी जिंदगी से भागे हुए लोग हैं और हमारे बीच में जब कभी कोई एक जिंदगी से लौटता है तो हम कहते हैं, कहां जा रहे हो जिंदगी को छोड़कर! और हम सब जिंदगी से भागे हुए लोग हैं। जिसे हम जिंदगी कह रहे हैं, वह जिंदगी नहीं है। अगर वही जिंदगी होती तो हमारी आंखें आनंद से भर ...

सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana)

चित्र
  अगर आपने अपनी बेटी के लिए अभी तक कोई इन्वेस्टमेंट प्लान (Investment Plan) नहीं लिया है तो जल्द ही अपनी पॉकेट के अनुसार कोई प्लान चुनकर उसमें निवेश शुरू कर दें. निश्चित ही आपका यह उपहार आपकी बेटी के लिए अनमोल उपहार साबित होगा, सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) सुकन्‍या समृद्धि योजना एक छोटी बचत योजना है. केंद्र सरकार ने इसकी शुरुआत ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत की थी. इस योजना में माता-पिता या कानूनी अभिभावक कन्या के नाम से बैंक या डाकखाने में खाता खोल सकते हैं. खाता खुलवाने के लिए बच्ची की आयु सीमा 10 वर्ष से कम होनी चाहिए. केवल दो लड़कियों के नाम से हीं अलग-अलग खाते खोले जा सकते हैं. सुकन्या समृद्धि योजना में खाते की मैच्योरिटी सीमा 15 वर्ष तय की हुई है. आप इस खाते में कम से कम 250 रुपये से लेकर अधिकतम 1,50,000 रुपये तक हर साल जमा कर सकते हैं. खाता खुलने की तारीख से बेटी की उम्र 21 वर्ष पूरे होने पर खाता बंद कर सकते हैं. किसी भी आपात स्थिति में या रुपये की ज्यादा जरूरत होने पर नियम के अनुसार आप जमा राशि में से 50 प्रतिशत तक पैसा निकाल सकते हैं. सु...

स्त्री-मन के कुछ ऐसे राज़, जिन्हें शायद पुरुष कभी जान ही ना पाएं !

स्त्री-मन एक तरफ़ जहां बहुत सरल है, वहीं बहुत जटिल भी है. स्त्री और पुरुष केवल शारीरिक रूप से ही नहीं, बल्कि मानसिक रूप से भी काफ़ी भिन्न हैं. कई बार स्त्री जो कहती है, उसका मतलब वह नहीं होता है, जो वो कहना चाहती है. तो आइए जानें, स्त्री-मन के कुछ ऐसे राज़, जिन्हें शायद पुरुष कभी जान ही ना पाएं ! 1. पर स्त्री प्रशंसाः चाहे कभी भी स्त्री खुलेतौर पर यह ना कहे, पर अगर स्त्री को कोई बात सबसे ज़्यादा बुरी लगती है, तो वह है दूसरी स्त्री की प्रशंसा. फिर वह स्त्री चाहे आपकी मां-बहन, दोस्त-सहकर्मी या पड़ोसन ही क्यों न हो. इसलिए अब आगे किसी भी स्त्री की प्रशंसा करने से पहले दो बार सोचिएगा ज़रूर या फिर यदि आप किसी की प्रशंसा कर भी रहे हैं, तो साथ ही अपनी पत्नी की प्रशंसा भी कर देें. स्त्री, ख़ासकर एक पत्नी कभी भी नहीं चाहेगी कि उसका पति किसी और की तारीफ़ करे. हो सकता है कि वो इस बात को कभी सबके सामने ज़ाहिर न करे, लेकिन इसे आपको समझना होगा ! 2. सुझाव देनाः यह ऐसी चीज़ है, जिसे स्त्रियां पसंद नहीं करतीं या शायद नफ़रत करती हैं. यदि आपको कोई स्त्री अपनी किसी परेशानी या समस्या के बारे में बताती है, तो इसका मतलब...

एक गृहणी की कलम से (चैन से मर भी नहीं सकती)

                    एक गृहणी की कलम से! शाम से ही मेरे सीने में बायीं तरफ़ हल्का दर्द था। पर इतने दर्द को तो औरतें चाय में ही घोलकर पी जाती हैं। मैंने भी यही सोचा कि शायद कोई झटका आया होगा.और रात के खाने की तैयारी में लग गई। किचन निपटाकर सोने को आई तो पति को बताया। पति ने दर्द की दवा लेकर आराम करने को कहा।साथ ही ज़्यादा काम करने की बात बोलकर मीठी डॉंट भी लगाई। देर रात को अचानक फिर दर्द बढ़ गया था। साँस लेने में भी तकलीफ़ सी होने लगी थी। “कहीं ये हार्ट अटैक तो नहीं !”ये विचार मन में आते ही मैं पसीने से भर उठी।“हे भगवान! पालक-मेथी तो साफ़ ही नहीं किए,मटर भी छिलने बाक़ी थे।  ऊपर से फ़्रीज़ में मलाई का भगोना भी पूरा भरा रखा हुआ है,आज मक्खन निकाल लेना चाहिए था।अगर मर गई तो लोग कहेंगे कि कितना गंदा फ़्रीज़ कर रखा था।कपड़े भी प्रेस को नहीं डाले। चावल भी ख़त्म हो रहे हैं, आज बाज़ार जाकर राशन भर लेना चाहिए था।मेरे मर जाने के बाद जो लोग बारह दिनों तक यहाँ रहेंगे, उनके पास तो मेरे मिसमैनेजमेंट के कितने सारे क़िस्से होंगे।अब मैं सीने का दर्द भू...